{"_id":"66874bc48bf237893405222f","slug":"villagers-raised-slogans-against-the-broken-road-in-dhand-kaithal-news-c-18-1-knl1004-424044-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढांड में टूटी सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढांड में टूटी सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने की नारेबाजी
Fri, 05 Jul 2024 06:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
ढांड। पुराना कुरुक्षेत्र रोड पर टूटी हुई सड़क के विरोध में युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष राजीव आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। आर्य ने बताया कि डंडवाना मोड से अग्रसेन चौक ढांड तक सड़क को बनाए हुए मात्र आठ महीने का ही समय हुआ है। इतने थोड़े समय में ही सड़क कई जगहों से टूट चुकी है।
आर्य ने विभाग के अधिकारियों पर ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर सडक़ निर्माण में घटिया किस्म की सामग्री प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विभाग बार-बार टूटी हुई सड़क पर लीपापोती करने का काम करवा रहा है। इसको भाकियू किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। आर्य ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद नतीजा सिफर है। उधर, पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल ने कहा डंंडवाना मोड से अग्रसेन चौक तक टूटी हुई सड़क ठीक करने के लिए संबंधित ठेकेदार को बोल दिया गया है। ठेकेदार की आरे से शीघ्र ही सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी। संवाद