फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers in Roheda were made aware through a health camp.

Kaithal News: रोहेड़ा में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Villagers in Roheda were made aware through a health camp.
रोहेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करते स्वास्
राजौंद। गांव रोहेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति जागरूक करते हुए घटते लिंग अनुपात पर चिंता व्यक्त की। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए गंभीर समस्या है और लिंग जांच करवाना कानूनन अपराध है। लिंग जांच करने या करवाने वालों के खिलाफ कानून के तहत जुर्माने और सजा का प्रावधान है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ग्रामीणों को मलेरिया और डेंगू से बचाव के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुखार आने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और तुरंत मलेरिया व डेंगू की जांच करवानी चाहिए, ताकि बीमारी की समय पर पहचान कर उचित उपचार शुरू किया जा सके।

रोहेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करते स्वास्

रोहेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करते स्वास्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed