{"_id":"69307dd87738f41b500b31e5","slug":"villagers-are-troubled-due-to-the-broken-road-from-chaushala-to-kalayat-kaithal-news-c-245-1-kht1010-141617-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चौशाला से कलायत तक जाने वाली सड़क टूटने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चौशाला से कलायत तक जाने वाली सड़क टूटने से ग्रामीण परेशान
Wed, 03 Dec 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
गांव चौशाला की खस्ताहाल सड़क
कसान। कलायत उपमंडल के गांव चौशाला को कलायत शहर से जोड़ने वाली सड़क इन दिनों खस्ताहाल में है। सड़क में कई जगह गड्ढे हैं बने हैं और कई जगह पर सड़क बिल्कुल टूट चुकी है। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों को शहर जाने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेकर जाना पड़ता है। यह पूरी सड़क मुख्यत कसान, बालू, चौशाला, रामगढ़ पांडवा गांव से होते हुए कलायत शहर तक जाती है। चारों ही गांव के लोगों को इसी सड़क से होकर गुजरना पड़ता है, मगर एक भी गांव में इस सड़क की हालत ठीक नहीं है।
चौशाला से ग्रामीण सुरेंद्र भाल का कहना है कि वह कई बार कलायत एसडीएम को इस सड़क की हालत के बारे में लिखित तौर पर अवगत करवा चुके हैं, मगर कोई समाधान नहीं होता। वहीं ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि गांव चौशाला के मुख्य बस अड्डे पर उनकी हलवाई की दुकान है। टूटी सड़क पर रेंग रेंग कर चलते वाहनों की वजह से धूल मिट्टी उनकी दुकान की तरफ आती रहती है। इस वजह से कई बार मिठाइयां धूल चिपकने से खराब हो जाती हैं। उन्होंने मांग की कि प्रशासन को सड़क की इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।