{"_id":"687805f47cb9c435c80a940d","slug":"villagers-are-angry-due-to-not-getting-subsidy-on-solar-panels-kaithal-news-c-18-1-knl1004-693798-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सोलर पैनल पर सब्सिडी न मिलने से ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सोलर पैनल पर सब्सिडी न मिलने से ग्रामीणों में रोष
Thu, 17 Jul 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के बाद भी राज्य सरकार से मिलने वाली 50,000 रुपये की सब्सिडी अब तक न मिलने पर कई गांवों के ग्रामीणों में गहरा रोष है। करीब सात महीने बीत जाने के बावजूद सब्सिडी जारी न होने से ग्रामीणों ने बिजली निगम कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। कैलरम के सत्यवान, कुसुम देवी, राजेश, गुरुदेव, बलिंद्र और जगदीश सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर सोलर पैनल लगवाए, लेकिन अब तक राज्य सरकार से कोई सहायता नहीं मिली। ग्रामीण सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने किसी तरह 1.30 लाख रुपये जुटाकर पैनल लगवाया था, केंद्र की सब्सिडी मिल गई लेकिन राज्य सरकार की सब्सिडी सात महीने से लंबित है। संवाद