{"_id":"6a3ad181c91167479204ddf9","slug":"villagers-adamant-on-removal-of-khurana-road-dumping-yard-kaithal-news-c-245-1-kht1014-151341-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खुराना रोड डंपिंग यार्ड को हटाने के लिए अड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खुराना रोड डंपिंग यार्ड को हटाने के लिए अड़े ग्रामीण
Wed, 24 Jun 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खुराना रोड पर बने डंपिंग यार्ड को बंद कर उसे हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी है। बुधवार को एसडीएम संजय कुमार और जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा धरनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत के बाद भी सहमति नहीं बन सकी।
धरने का संचालन कर रहे गांव खुराना निवासी ईश्वर नंबरदार ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का वे स्वागत करते हैं, लेकिन उनकी ओर से दिए गए समाधान ग्रामीणों को स्वीकार नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर प्रशासन कचरा हटाने की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर से निकलने वाले कचरे को उसी स्थान पर डालने की अनुमति देने की बात भी की जा रही है, जिससे स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का स्पष्ट रुख है कि जब डंपिंग यार्ड के लिए आवश्यक एनओसी और मानकों की पूर्ति ही नहीं होती, तो इसे चलाने का प्रयास क्यों किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि वे किसी भी अधिकारी का विरोध नहीं कर रहे, लेकिन जब तक डंपिंग यार्ड को पूरी तरह हटाने और स्थायी समाधान को लेकर स्पष्ट आश्वासन नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा।
वर्जन
ग्रामीणों को मनाने के लिए गए थे और बातचीत करके मनाने का प्रयास भी किया है। ग्रामीणों की जो मांग है उसको लेकर बड़े अधिकारियों से भी चर्चा करेंगे और जो भी फैसला होगा वो ग्रामीणों को बता देंगे।
- संजय कुमार, एसडीएम, कैथल।