फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   village will be monitored

केंद्र की टीम 23 जुलाई से शुरू करेगी 11 गांवों का ड्रोन से सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
village will be monitored
सरकार की लाल डोरा मुक्त योजना के तहत जिले के जिन गांवों में ड्रोन से मैपिंग का कार्य होना है। उन सभी गांवों में राजस्व व पंचायत विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल से गांव की हद में चूना डलवाने के कार्य को टीम बनाकर पूरा करें। यह निर्देश जारी करते हुए डीसी सुजान सिंह ने कहा कि 11 गांवों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत शामिल किया गया है, जिनमें 23 जुलाई को केंद्र सरकार की टीम मैपिंग के कार्य को पहुंचेगी।
विज्ञापन

डीसी ने लघु सचिवालय में संबंधित अधिकारियों को कहा कि सरकार द्वारा गांव को लाल डोरा मुक्त करने की महत्वपूर्ण योजना चलाई जा रही है, जिससे लोगों को गांव में स्वामित्व का अधिकार मिलेगा और अनेक योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। जिला में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 11 गांवों में केंद्र सरकार की टीम द्वारा 23 जुलाई से मैपिंग का कार्य शुरू होगा। जिले के गांव बाबालदाना, गढ़ी पाड़ला, अटैला, फर्शमाजरा, मांझला, लैंडरकिमा, लैंडरपीरजादा, आंधली, बुढ़ाखेड़ा, संगतपुरा व सिरटा में ड्रोन से मैपिंग होगी। सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल से कार्य करते हुए मैपिंग के कार्य को पूरा करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग गांव में मौके पर जाकर लोगों से मिले और उन्हें इस महत्व कांक्षी योजना के बारे में बताएं, ताकि संबंधित व्यक्ति को जानकारी हो कि भविष्य में लाल डोरा मुक्त होने से अनेक योजनाओं का लाभ उन्हें मिलेगा। इस मौके पर एडीसी सतबीर सिंह कुंडू, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जसविंद्र सिंह, तहसीलदार सुदेश मेहरा, डीआईओ दीपक खुराना, बीडीपीओ सुरेंद्र शर्मा, रोजी, फूल सिंह व ईओ अशोक कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed