फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Village Dhanori got women's college and many gifts

Kaithal News: गांव धनौरी को मिला महिला कॉलेज व कई सौगात

Mon, 24 Apr 2023 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 24 Apr 2023 03:09 AM IST
विज्ञापन
Village Dhanori got women's college and many gifts
कैथल। गांव धनौरी में महिला कॉलेज बनाए जाने के साथ ही धन्ना भगत की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। वहीं धन्ना भगत के मंदिर में लंगर हाल का निर्माण व मंदिर की तालाब की दीवार तथा घाट का निर्माण करवाया जाएगा। यही नहीं गांव में पीने के पानी के लिए भाखड़ा नहर से पानी लाए जाने और सीवरेज व गंदे पानी की निकासी महाग्राम योजना के माध्यम से किए जाने की व्यवस्था की जाएगी। धन्ना भगत जयंती समारोह में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उक्त घोषणाएं की। साथ ही क्षेत्रवासियों को कई अन्य सौगात भी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव धनौरी में कॉलेज बनने से न केवल धनौरी बल्कि इस क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का रास्ता खुलेगा। क्योंकि इस क्षेत्र में आस-पास केवल कलायत में ही महिला कॉलेज है। छात्राओं को कैथल व नरवाना या फिर खनौरी तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed