{"_id":"634dbb70c729fa22e27d6638","slug":"village-bichhiya-samina-was-unanimously-elected-sarpanch-kaithal-news-knl124798826","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बिच्छिया : सर्वसम्मति से समीना चुनी गईं सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बिच्छिया : सर्वसम्मति से समीना चुनी गईं सरपंच
विज्ञापन
28-गुहला चीका। समीना देवी को गांव बिच्छिया की सरपंच चुनने के बाद उनके पति कृष्ण कुमार को बधाई देते ?
- फोटो : Kaithal
गुहला-चीका। उपमंडल गुहला से लगभग 12 किलो मीटर दूर जंगल किनारे बसे गांव बिच्छिया के ग्रामीणों ने बड़ा फैसला लेते हुए गांव की महिला समीना देवी को सर्वसम्मति से सरपंच चुना है। सरपंच के अलावा सात पंचों वाली पंचायत में ग्रामीणों ने छह पंचों पर भी सहमती बना ली है। सातवें पंच की सर्वसम्मति को लेकर भी प्रयास जारी है।
सामान्य महिला के लिए आरक्षित सरपंच पद वाले गांव बिच्छिया में रविवार को ग्रामीणों की एक पंचायत निवर्तमान सरपंच राममेहर, पूर्व सरपंच बालकृष्ण शर्मा, अजमेर सिंह, नंबरदार मुख्तयार सिंह की अगुवाई में बुलाई। पंचायत में गांव की पूरी पंचायत सर्वसम्मति से चुनने को लेकर विचार विमर्श किया। जिसके बाद सरपंच पद के लिए समीना देवी पत्नी कृष्ण कुमार के नाम पर ग्रामीणों में सहमति बनी। पूर्व सरपंच बाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि समीना देवी के सरपंच चुनने के साथ साथ छह पंचों पर भी सहमति कर ली गई है और बाकी बचे एक पंच के लिए भी सहमति बनाने के प्रयास जारी है।
बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि उनके गांव बिच्छिया में पहले भी कई बार सहमति से पंचायतें बनती रही हैं। सरपंच चुनी गई महिला समीना देवी के पति कृष्ण कुमार ने बताया कि 2010 में हुए चुनाव में बाल कृष्ण शर्मा को सर्वसम्मति से सरपंच चुनने के अलावा लीलू राम चार बार सर्वसम्मति से गांव के सरपंच बने थे।
विज्ञापन
साझे कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने का प्रयास करूंगी : समीना
सर्वसम्मति से सरपंच चुनी गई समीना देवी ने कहा कि वह पूरे गांव को साथ लेकर चलने और गांव के साझे कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि सरपंच और पचों को सर्वसम्मति से चुनकर गांव के बड़े बुजुर्गों ने सराहनीय कार्य किया है। इससे जहां गांव का भाईचारा मजबूत होगा वहीं गांव विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।
सरपंच बनने के बाद बिच्छिया से बनेहड़ा तक की दो किलो मीटर सड़क को पक्का बनवाना, गांव के तालाब में पानी लाने के लिए अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछवाना, गांव में स्ट्रीट लाइट व सभी प्रमुख चौंकों पर सीसीटीवी लगवाना, गांव मेें कम्यूनिटी हाल का निर्माण करवाना, गांव में सिमेंट की कुर्सियां लगवाने के साथ साथ गांव के लिए एक सरकारी बस लगवाना आदि कार्य उनकी प्राथमिकता में हैं।