फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vikas Saharan took revenge for his father's defeat

Kaithal News: विकास सहारण ने लिया पिता की हार का बदला

Wed, 09 Oct 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Vikas Saharan took revenge for his father's defeat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नामांकन के पहले ही दिन से चर्चा में रहे कांग्रेस प्रत्याशी ने सभी कयासों को दर किनार करते हुए भाजपा सहित सभी प्रत्याशियों के कुंडली के सभी नक्षत्र बदल कर रख दिए। कांग्रेस प्रत्याशी विकास सहारण ने 47,589 वोट हासिल किए और 2019 के चुनाव का बदला भाजपा से लिया। 2019 में कमलेश ढांडा ने जयप्रकाश को 8974 वोटों से हराया था। 2024 में जयप्रकाश के पुत्र विकास सहारण ने भाजपा प्रत्याशी को 13,105 वोटों से हराकर पिता की हार का

बदला लिया।

टिकट वितरण के बाद उठे विरोध के सुरों ने बदली चुनावी फिजां

भाजपा व कांग्रेस के टिकट वितरण के बाद उठे विरोध के सुरों के कारण से कलायत विधानसभा सीट हॉट सीट बन गई थी। कांग्रेस पार्टी ने अंतिम समय पर सांसद जयप्रकाश के पुत्र विकास सहारण को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था। इस कारण अनीता ढुल ने प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष व पार्टी से इस्तीफा देकर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी समर में उतर गई थीं। अनीता ढुल ने महिला सम्मान के नाम पर महिलाओं व खाप को इकट्ठा कर बड़ी चतुराई से अपनी चुनावी बिसात बिछाते हुए 25,184 वोट हासिल भी किए।
विज्ञापन


दूसरी ओर सांसद जयप्रकाश के कुशल चुनावी प्रबंधन के सामने उनका चुनावी चक्रव्यूह बिखर गया। इसी तरह से भाजपा द्वारा पूर्व विधायक कमलेश ढांडा पर ही भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा और अपने बड़े कैडर से हाथ धो बैठी। भाजपा की जीत का आधार माने जाने वाले कलायत, बात्ता व राजौंद के कार्यकर्ता अपने घर बैठ गए। योगी आदित्यनाथ भी भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट नहीं जुटा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी कमलेश ढांडा को 34,484 वोट मिले। भाजपा छोड़कर निर्दलीय मैदान में उतरे पंडित विनोद निर्मल ने भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाई और भाजपा की हार का प्रत्यक्ष कारण बने। विनोद निर्मल ने जो कुल 14 हजार 426 हजार वोट हासिल किए जो पूरी तरह से भाजपा के ही वोट थे। यदि भाजपा उनको मना कर बैठा लेती तो भाजपा इस सीट को 1321 वोटों से जीत सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed