फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vikas, Anshu got first place in visual art

Kaithal News: विजुअल आर्ट में विकास, अंशु को मिला पहला स्थान

Fri, 06 Dec 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Vikas, Anshu got first place in visual art
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। खंड परियोजना संयोजक कार्यालय कैथल के तत्वावधान में आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग में खंड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करवाई। इसका शुभारंभ विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. मनीष कुमार सिंगला ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान विजुअल आर्ट प्रतियोगिता में विकास और अंशु को पहला स्थान मिला।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा स्कूल परियोजना परिषद पंचकूला के निर्देशानुसार बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसमें कक्षा छह से आठ के लिए विजुअल आर्ट, सोलो डांस, म्यूजिक, और थिएटर एवं कक्षा नौ से 12 के फॉक हरियाणवी ग्रुप सांग फॉर ब्वायज एवं फॉक हरियाणवी ग्रुप डांस फॉर गर्ल्स रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर बच्चे में कोई ना कोई प्रतिभा होती है जिसे ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से तराशा जा सकता है। इस अवसर पर सहायक जिला परियोजना संयोजक मनोज पवार ने बच्चों को अपना संदेश देते हुए कहा कि बच्चों में अद्भुत प्रतिभाएं छिपी होती है। ऐसे प्रतियोगिताएं प्रतिभावान बच्चों में भविष्य के लिए आगे बढ़ने के रास्ते खोलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच संचालन करते हुए विनोद आर्य ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ विजुअल आर्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टी अफगान के विकास और आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग के अंशु ने प्रथम स्थान हासिल किया। डांस में राजकीय वरिष्ठ विद्यालय चंदाना के वंशुल एवं राजकीय वरिष्ठ विद्यालय शेरगढ़ की सचप्रीत को पहला स्थान मिला।

थिएटर में आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग से शिवम एवं राजकीय वरिष्ठ विद्यालय शेरगढ़ की मानसी प्रथम रहीं। संगीत में आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग के साहिल और आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग की दीपांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


कक्षा नौ से 12 में फॉक हरियाणवी ग्रुप सांग में आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग ने प्रथम स्थान व फॉक हरियाणवी ग्रुप सांग कन्या में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों को सम्मानित करते हुए डॉ. मनीष कुमार सिंगला ने विजेता प्रतिभागियों को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि हर अच्छे कलाकार का प्रथम चरण इसी प्रकार के कार्यक्रम से शुरू होता है। निर्णायक की भूमिका में वंदना, बीरबल सिंह , प्रभजोत कौर, अनिल कुमार, सुभाष शर्मा रहे । अध्यापक विनोद आर्य, प्रीति राठौर, निशा सिंगला, प्रोमिला देवी , डॉ जसबीर कौर , प्रतिभा मित्तल नेे भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed