फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vicky became the Tehsil in-charge of Patanjali Yoga Samiti

Kaithal News: विक्की बने पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी

Sat, 29 Nov 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 29 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Vicky became the Tehsil in-charge of Patanjali Yoga Samiti
गुहला चीका। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति, युवा भारत और महिला समिति की संयुक्त बैठक पतंजलि योगशाला, सिनेमा रोड चीका में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा तहसील प्रभारी महावीर प्रजापति ने की, जबकि पतंजलि जिला प्रभारी आचार्य हरिओम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह योग कक्षा के साथ हुई।
विज्ञापन

आचार्य हरिओम ने कार्यकर्ताओं को संगठन के नियमों और संकल्पों से अवगत करवाते हुए संकल्प दिलाया कि कैथल जिले के प्रत्येक गांव में नई योग कक्षा स्थापित की जाएगी। साथ ही आगामी दिनों में जिला स्तरीय सदस्यता अभियान चलाकर जिलेभर से हजारों कार्यकर्ताओं को जोड़े जाने का लक्ष्य रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ के 30 वर्ष के गौरवशाली इतिहास में लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं की निष्ठा और पुरुषार्थ का योगदान है। उन्होंने यह भी कहा कि योग आज युवाओं के लिए रोजगार का एक मजबूत माध्यम बन रहा है। बैठक में संगठन को मजबूरी प्रदान करने के लिए विक्की मित्तल आर्य को पतंजलि योग समिति का तहसील प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अमित आर्य, प्रेस प्रवक्ता गुरमीत सीड़ा, जय भगवान, ईश्वर सिंगल, इंद्रमोहन मित्तल, सुशील जिंदल, शीशपाल प्रजापत और रामपाल चावला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed