फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vice President Jagdeep Dhankhar participate in program on birth anniversary of Saint Dhannabhagat at Kaithal

Kaithal: राज्य स्तरीय धन्ना भगत जयंती में पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सीएम मनोहर लाल ने किया स्वागत

Sun, 23 Apr 2023 02:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 02:48 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने मुख्यमंत्री को धन्ना भगत की प्रतिमा देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार गांव धनोरी में संत धन्ना भगत की जयंती का आयोजन राज्य स्तर पर पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar participate in program on birth anniversary of Saint Dhannabhagat at Kaithal
कैथल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे उपराष्ट्रपति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कैथल के गांव धनोरी में प्रदेश स्तरीय संत धन्नाभगत जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ भी थीं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। उपराष्ट्रपति का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने मुख्यमंत्री को धन्ना भगत की प्रतिमा देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार गांव धनोरी में संत धन्ना भगत की जयंती का आयोजन राज्य स्तर पर पहली बार आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में हर संत की जयंती मनाने को लेकर फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत ही कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने एलान किया कि जींद के मेडिकल कॉलेज का नाम धन्ना भगत के नाम से होगा। धनोरी में महिला कॉलेज और सात करोड़ से मार्केटिंग बोर्ड के काम के घोषणा भी की गई। गोशाला के लिए सीएम ने 21 लाख रुपये की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed