Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vice-Chancellor Prof. Rajendra Kumar Anayat inaugurated National Library Week.

Kaithal News: कुलगुरु प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का किया उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Vice-Chancellor Prof. Rajendra Kumar Anayat inaugurated National Library Week.
संगोष्ठी को संबों​धित करते मुख्याति​थि डॉ. राजेंद्र कुमार अनायत। विज्ञ​प्ति
कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राजेंद्र कुमार अनायत ने दिल्ली के जनकपुरी स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का उद्घाटन किया। समारोह में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य श्रीनिवास वरखेडी ने की।
विज्ञापन

संगोष्ठी में प्रो. अनायत ने मानव सभ्यता के विकास में भाषा, मौखिक परंपरा, मुद्रण, इंटरनेट और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में पुस्तकालयों को भौतिक और डिजिटल सुविधाओं के समन्वय से फिजिटल स्वरूप में विकसित करना जरूरी है। शिक्षा और शोध के क्षेत्र में पुस्तकालयों की भूमिका आज भी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाना और स्वाध्याय की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें प्राचीन एवं दुर्लभ ग्रंथों, भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े साहित्य और नवीन शोध पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया।

संगोष्ठी को संबोंधित करते मुख्यातिथि डॉ. राजेंद्र कुमार अनायत। विज्ञप्ति

संगोष्ठी को संबोंधित करते मुख्यातिथि डॉ. राजेंद्र कुमार अनायत। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed