फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Veterans pay floral tributes

Kaithal News: पूर्व सैनिकों ने अर्पित की पुष्पांजलि

Fri, 01 Aug 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 01 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Veterans pay floral tributes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर स्थित शहीद उधम सिंह पार्क में वीरवार को पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शहीद-ए-आजम सरदार उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने फूलमाला अर्पित कर नमन किया और उनके बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रप्रेम का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान गायक फौजी कर्मवीर, सार्जेंट धर्मवीर सिंह और कैप्टन नरसिंह ढुल ने शहीद उधम सिंह के जीवन व उनके बलिदानी क्षणों को विस्तार से साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक अमिट योगदान दिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने कहा, “हम इस मातृभूमि पर चाहे कितनी बार भी जन्म लें, शहीदों का यह ऋण कभी नहीं चुका सकते। वे इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में अंकित हैं और सदैव अमर रहेंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन अगस्त को हनुमान वाटिका में मासिक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों, वीर नारियों व वीरांगनाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी। इस अवसर पर एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी के साथ कैप्टन नरसिंह ढुल, सार्जेंट धर्मवीर सिंह, हवलदार अभे सिंह, सूबेदार मेजर खजान सिंह, सूबेदार सोम प्रकाश शर्मा, सूबेदार विजय शर्मा, रिशालदार कर्मवीर भाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed