फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vehicular traffic banned, many routes will change

Kaithal News: वाहनों के आवागमन पर रोक, कई मार्ग बदलेंगे

Tue, 04 Jun 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Vehicular traffic banned, many routes will change
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे शुरू होगी। मतगणना के दौरान आरकेएसडी कॉलेज व स्कूल, आईजी महिला कॉलेज में बनाए गए केंद्रों के बाहर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी। कई रूटों को डायवर्ट भी किया गया है। इस बार जिले में 65 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्रों पर 31 आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से 600 पुलिस कर्मी भी तैनात किए हैं। एसपी उपासना ने आईजी कॉलेज, आरकेएसडी, स्कूल और कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्रों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने को कहा।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्र के बाहर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद किया गया है। ऐसे में अंबाला रोड पर स्थित आरकेएसडी कॉलेज व स्कूल में बनाए गए मतगणना केंद्र के चलते अंबाला रोड और आईजी महिला कॉलेज में बनाए मतगणना केंद्र के चलते ढांड रोड पर वाहनों का आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला रोड से पिहोवा चौक और पिहोवा चौक से अंबाला रोड जाने वाले वाहन चालक विश्वकर्मा चौक से विधायक लीला राम आवास से करनाल रोड का प्रयोग कर सकते हैं। ढांड रोड से मिहिर भोज चौक जाने वाले वाहन चालक वाया पिहोवा चौक के रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार व पुलिस अधीक्षक उपासना ने मतगणना के दृष्टिगत जिला की चारों विधानसभाओं क्षेत्रों में बने मतगणना केंद्रों का दौरा किया और किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। मतगणना केंद्र में डयूटी पास के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डीसी ने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 807 बूथ बनाए गए थे, जिनकी गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। इनके अलावा एक टेबल एआरओ की लगाई गई है।

गुहला व कलायत विधानसभा के मतों की गणना 15-15 राऊंड में होगी। इसी प्रकार कैथल विधानसभा के मतों की गणना 16 तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना 14 राऊंड में होगी। पहले राऊंड का परिणाम क्लीयर होने के बाद ही दूसरे राऊंड के लिए मशीन टेबल पर लाई जाएंगी। मतगणना के पूरे कार्य की वीडियोग्राफी की जाएगी। हॉल में केवल अधिकृत व्यक्ति पहचान पत्र पर ही प्रवेश करेगा। अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


मैदान में 31 प्रत्याशी और इतने ही आब्जर्वर

मतगणना केंद्रों पर 31 आब्जर्वर नियुक्त हैं और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के मैदान में 31 प्रत्याशी भी हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम खुलने के बाद होगा जबकि पिछले दो चुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों ने कुरुक्षेत्र लोकसभा में जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा की ओर से नवीन जिंदल, इंडिया गठबंधन की ओर से आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और इनेलो से पार्टी के प्रधान महासचिव अभय चौटाला मैदान में हैं। मतगणना से एक दिन पहले मतगणना करने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अंतिम चरण का प्रशिक्षण भी दिया गया।

इस बार कैथल जिले में हुआ है 65 प्रतिशत मतदान

विधानसभा
कुल मत
डाले गए मत
मतदान प्रतिशत

कैथल
219994
139900
68.5

गुहला-चीका
192625
118278
65.1

कलायत 214607
126842
65.0

पूंडरी 192058
108512
60.8

कुल
819284
532161
65.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed