फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   vegetables sales in farmers area

गांवों से ही होगी सब्जी की खरीद, कैथल से शुरू हो सकता है प्रोजेक्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
vegetables sales in farmers area
गांवों से ही होगी सब्जी की खरीद, कैथल से शुरू हो सकता है प्रोजेक्ट पशु विश्वविद्यालय हिसार के वैज्ञानिक ने कैथल के प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक करके तैयार किया प्रोजेक्ट कहा-कृषि मंत्रालय के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रोजेक्ट किसानों को गांव में ही मिलेगी मार्केट फोटो संख्या-41 संवाद न्यूज एजेंसी कैथल। जिले में लॉक डाउन के बीच सब्जी विक्रेता किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। इसके लिए कृषि मंत्रालय को कैथल से एक प्रोजेक्ट बनाकर भेजा जा रहा है। जिसकी मंजूरी मिलने पर बड़ी कंपनियां या फर्में गांव स्तर से ही सब्जियां खरीदेंगी। ताकि सोशल डिस्टेंस आदि का पालन करते हुए किसानों को गांव से बाहर ना जाना पड़े। इसके लिए वैज्ञानिकों ने वीरवार को किसानों के साथ बैठक की। लाला लाजपतराय पशु विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा. जगबीर रावत ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. देवेंद्र चहल व डा. नरेंद्र के साथ मिलकर प्रगतिशील किसानों में महेंद्र रसीना, लक्ष्मीनारायण, गुरदयाल, राजेश, सुरेंद्र जाजनपुर व अन्य के साथ कृषि विज्ञान केंद्र में वीरवार को प्रोजेक्ट पर चर्चा की। डा. जगबीर रावत ने कहाकि वे सालों से भारत सरकार के साथ मिलकर कृषि संबंधी विषयों पर काम कर रहे हैं। इस समय लुआस में काम कर रहे हैं। लॉक डाउन के बीच किसानों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपनी सब्जियां बेचने के लिए बाहर ना जाना पड़े। इसके लिए कोरोना संकट में ऐसा प्रोजेक्ट तैयार किया जाए, जिसके माध्यम से मंडी उनके गांव में ही लगे। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट तैयार करके केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। जहां से मंजूरी मिलते ही पूरे प्रदेश में कैथल में पहली बार यह मंडी शुरू की जाएगी। ताकि किसानों को उनके घर द्वार के निकट ही लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed