फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vegetables on the verge of spoiling due to heat

Kaithal News: गर्मी से सब्जियां खराब होने के कगार पर

Thu, 06 Jun 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Vegetables on the verge of spoiling due to heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बुधवार सुबह से खिली तेज धूप ने लोगों को दिनभर खूब तपाया। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान सार बुधवार को बारिश की संभावना जताई गई थी। लेकिन सुबह से धूप खिली और मौसम बिल्कुल साफ रहा। दोपहर के समय में लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया।

अधिक गर्मी का प्रभाव सब्जियों की फसलों पर भी पड़ा है। भीषण गर्मी को देखते हुए करनाल रोड पर दुकानदारों ने ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई। दिनभर लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भीषण गर्मी के चलते लोग सुबह 10 बजे ही अपने घरों के अंदर दुबकने को मजबूर हो जाते हैं। बहुत जरूरी काम से ही लोगों को घर से निकलना पड़ता है। अधिक गर्मी के चलते बाजारों में भी दोपहर को सन्नाटा पसर जाता है। लोग खरीदारी के लिए बाहर नहीं निकलते। दुकानदार शाम तक खाली बैठक समय बीता रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी उत्पादक किसान राजेश कुमार, गुरमीत ङ्क्षसह, जसविंद्र कुमार, मनोज कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी का असर सब्जी की फसलों पर भी पड़ा है। गर्मी के चलते सब्जियां खराब हो गई है। दोबारा से किसानों को सब्जियों की बिजाई करने पड़ेगी। इसके साथ साथ किसानों को आर्थिक नुकसान भी हुआ है। किसानों का कहना है कि सरकार को प्राकृतिक कारणों के चलते खराब होने वाली सभी फसलों पर सरकार को किसानों को मुआवजा प्रदान करना चाहिए। ताकि किसानों को होने वाले नुकसान ही भरपाई हो सके।

छह व सात जून को आसमान में आंशिक बादल और एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। आठ से 10 जून तक मौसम आमतौर पर साफ बना रहेगा। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed