फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vegetables are cheap but garlic prices are high.

Kaithal News: सब्जियां सस्ती पर लहसुन के भाव गर्म

Fri, 27 Dec 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vegetables are cheap but garlic prices are high.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। बाजार में स्थानीय सब्जी आने और मौसमी सब्जी के जरूरत के अनुसार आने से कई सब्जियों के दामों में कमी आई है। ऐसे में घरेलू बजट में कुछ बचत होने से गृहिणियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि लहसुन के भाव में अभी भी गर्मी बरकरार है।

बाजार में नया आलू आ गया है और इसके दाम भी कम हैं। इसके साथ ही प्याज, गोभी, मटर आदि के दामों में भी काफी कमी आई है। आलू जो हर रसोई की शान है और जिसके बिना कोई भी सब्जी अधूरी लगती है उसके दाम जो पहले 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक थे घट कर 20 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


प्याज के दाम 60 रुपये प्रति किलोग्राम से घट कर 30 रुपये प्रति किलोग्राम रह गए हैं। इसके साथ गोभी 100 रुपये प्रति किलोग्राम से घट कर 30 रुपये प्रति किलोग्राम, गाजर 70 रुपये प्रति किलोग्राम से घट कर 25 रुपये प्रति किलोग्राम, मटर 140 रुपये प्रति किलोग्राम से घट कर 80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालक 50 रुपये प्रति किलोग्राम से घट कर 20 रुपये प्रति किलोग्राम, टमाटर 80 रुपये प्रति किलोग्राम से घट कर 40 रुपये प्रति किलोग्राम, हरी मिर्च के दाम 120 रुपये प्रति किलोग्राम से घट कर 50 रुपये प्रति किलोग्राम, बैंगन के दाम 70 रुपये प्रति किलोग्राम से घट कर 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।

बंद गोभी के दाम 100 रुपये प्रति किलोग्राम से कम हो कर 30 रुपये प्रति किलोग्राम, अदरक के दाम 140 रुपये प्रति किलोग्राम से कम हो कर 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक रह गए हैं। धनिया जोकि पहले 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव से बिक रहा था वह अब कम हो कर 20 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम तक रह गया है, लेकिन लहसुन के तेवर अब भी वही हैं। बाजार में लहसुन 400 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से ही बिक रहा है।


गृहिणी उषा, मोनिका, पंकू रहेजा, कुसुम, वीना, शालिनी, रानी, ममता व अन्य ने बताया कि सब्जी के दामों में कमी आने से उनका रसोई का बजट संभल गया है। पहले सब्जी के दाम बहुत अधिक थे जिस कारण से उनकी रसोई के बजट का एक बहुत बड़ा हिस्सा केवल सब्जी खरीद करने में ही खर्च हो रहा था।

अब सब्जी के दाम पहले के मुकाबले आधे से भी कम रह गए हैं। ऐसे में उन्होंने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed