{"_id":"68473b6ab4ee8d7f420a7711","slug":"vegetable-prices-rise-as-summer-heats-up-kaithal-news-c-18-1-knl1004-666690-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गर्मी बढ़ते ही सब्जियों के दामों में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गर्मी बढ़ते ही सब्जियों के दामों में उछाल
Tue, 10 Jun 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/राजौंद। लगातार बढ़ती गर्मी के साथ ही सब्जियों के दामों में तेज़ उछाल देखने को मिल रहा है। बीते दस दिनों में कई सब्जियों के दाम दोगुना हो चुके हैं। गर्मी के इस मौसम में सब्जियों की आवक कम होने और खराब होने की दर बढ़ने के चलते कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।
खासकर गर्मियों की सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली सब्जी नींबू की कीमतें आसमान छू रही हैं। बाजार में नींबू 120 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी अधिक होने के कारण खेतों में सब्जियां सूख रही हैं, जिससे बाजार में इनकी आवक घटी है। साथ ही, ज्यादातर सब्जियां एक दिन के अंदर ही खराब हो रही हैं, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पिछले वर्ष की तुलना में आलू, प्याज और टमाटर के दाम इस बार अपेक्षाकृत कम हैं, लेकिन बाकी सब्जियों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
दुकानदारों का कहना है कि जब तक बारिश नहीं होती, तब तक सब्जियों के दामों में राहत मिलना मुश्किल है। खेतों में गर्मी की अधिकता और पानी की कमी के कारण सब्जियों की पैदावार लगातार घट रही है, जिससे दामों में और तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
नींबू ः 20 रुपये
मटर ः 120 रुपये
भिंडी ः 60 रुपये
टिंडा ः 50 रुपये
करेला ः 50 रुपये
हरी मिर्च ः 80 रुपये
टमाटर ः 30 रुपये
खीरा ः 40 रुपये
खरबूजा ः 40 रुपये
तोरी (लौकी) ः 30 रुपये