फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vegetable market will be built near grain market

Kaithal News: अनाज मंडी के पास बनेगी सब्जी मंडी

Sat, 22 Apr 2023 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Apr 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Vegetable market will be built near grain market
कैथल। विस्तार अनाज मंडी के निकट जल्द ही सब्जी मंडी बनाने का काम पूरा होगा। साथ ही इस मंडी में शेड भी बनवाया जाएगा। नई अनाज मंडी के आढ़तियों के लाइसेंस की समस्या के समाधान के लिए आढ़तियों की 27 अप्रैल को चंडीगढ़ में बैठक होगी, जिसमें समस्या के समाधान का रास्ता निकाला जाएगा। यह सभी आश्वासन हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शुक्रवार को नई अनाज मंडी में दौरे के दौरान किसानों व आढ़तियों द्वारा रखी गई मांगों के बाद दिए।
विज्ञापन


आढ़तियों में नई अनाज मंडी के अध्यक्ष रामकुमार गर्ग, विस्तार अनाज मंडी के अध्यक्ष सोहन लाल, मंडी के पूर्व प्रधान कृष्ण मित्तल, पवन कोटड़ा सहित अन्य ने कहा कि कई किसानों की मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल अपलोड नहीं है। यदि एक या दो दिन के लिए पोर्टल खुल जाए तो निश्चित तौर पर मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ेगी। कई मंडियों में 30 प्रतिशत तक आवक होना बाकी है। इस पर मंत्री ने कहा कि इस बारे में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


आढ़तियों ने नई अनाज मंडी के सौ से ज्यादा आढ़तियों के लाइसेंस के 29 अप्रैल तक रद्द होने के सवाल पर कहा कि 27 अप्रैल को चंडीगढ़ आ जाइए, वहां इस मुद्दे का हल निकाला जाएगा। विधायक लीला राम ने भी इस समस्या के समाधान के लिए आग्रह किया। विस्तार अनाज मंडी के प्रधान सोहन लाल ने विस्तार मंडी में शेड की मांग रखी। जिस पर मंत्री ने जल्द बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी जगदीश शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन सभी मंडियों और खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद का कार्य सुचारू रूप से कर रहा है। इस अवसर पर एमडी शुगरमिल ब्रह्म प्रकाश, जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, डीएसपी सज्जन कुमार, डीडीए डॉ. कर्मचंद, हरपाल शर्मा क्योड़क, विनोद सांघण, एसडीओ सतीश नारा, लोकेंद्र मानस, राजू, राहुल, रामकुमार नैन, संजय भारद्वाज, धर्मपाल कठवाड़, जयवीर ढांडा, कृष्ण मित्तल, पवन कोटड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed