फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vanshika of DAV Police Public School now eyes national medal

Kaithal News: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की वंशिका की नजर अब राष्ट्रीय पदक पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vanshika of DAV Police Public School now eyes national medal
छात्रा ​खिलाड़ी वं​शिका। विज्ञ​प्ति
कैथल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल की छात्रा वंशिका ने एसजीएफआई की राज्य स्तरीय अंडर-17 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी है। 16 से 18 सितंबर तक आरकेएसडी खेल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया था। वंशिका ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन


वंशिका ने प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल से लेकर फाइनल तक अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। मुकाबलों में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए उसने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ अब उसकी नजर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर है। इसके लिए वह विशेष प्रशिक्षण भी ले रही है।
विज्ञापन


विद्यालय के अनुसार वंशिका इससे पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। बॉक्सिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण उसने कम उम्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंशिका की उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या अंजु गंभीर ने खुशी जताते हुए छात्रा के अभिभावकों और खेल शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ना चाहिए। खेल बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं।


उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी वंशिका से प्रेरणा लेकर खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्या ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलों को भी बढ़ावा दे रहा है।

छात्रा खिलाड़ी वंशिका। विज्ञप्ति

छात्रा खिलाड़ी वंशिका। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed