फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vaccination information given to women in the testing camp

Kaithal News: जांच शिविर में महिलाओं को दी टीकाकरण की जानकारी

Tue, 04 Feb 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Vaccination information given to women in the testing camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नरड़ गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के साथ उचित खानपान की जानकरी दी गई।

शिविर में एएनएम सुषमा व ममता ने आई हुई सभी गर्भवती महिलाओं को टीका लगा जागरूक किया। एएनएम सुषमा व ममता ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान सरकारी रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाना जरूरी है। इससे एमसीटीएस आईडी मिल जाएगी। इस आईडी के बाद वे अल्ट्रासाउंड करवा सकती हैं।

एएनएम दीदी ने सभी आशा वर्कर को एनएसवी वार्ड में पात्र दंपती, जिनका परिवार पूरा हो चुका हैं। उनकी जानकारी दें एवं परिवार नियोजन के फैसला ले सकें। शिविर में आई हुई सभी गर्भवती महिलाओं को आशा फेसिलिटेटर ने जानकारी दी। बताया कि यह भारत सरकार की आरे से गर्भवती महिलाओं के लिए फ्री मोबाइल सेवा हैं। इसमें गर्भावस्था से लेकर प्रसव बाद जब तक बच्चा एक वर्ष का नहीं हो जाता। हर सप्ताह एक कॉल आती हैं। हर कॉल पर नई जानकारी महिला को दी जाती हैं।
विज्ञापन


यदि महिला कॉल आने पर किसी कारण वश नहीं सुन पाए तो महिला टोल फ्री नंबर करके किसी भी समय संदेश सुन सकती हैं। इस मौके पर आशा वर्कर मोहिनी, सीमा, सुनीता व अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed