फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Usha of Guhla-Chika has brought laurels to the international stage

Kaithal News: गुहला-चीका की ऊषा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Usha of Guhla-Chika has brought laurels to the international stage
ऊषा
कैथल। गुहला-चीका की रहने वाली 19 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ऊषा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। साधारण परिवार से आने वाली ऊषा ने सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऊषा ने 12वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में भी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में सक्रिय हैं। वे वर्तमान में डीएवी कॉलेज में अभ्यास कर रही हैं। उनके पिता बाब्बी राम मजदूरी का कार्य करते हैं। परिवार में चार भाई-बहन हैं और आर्थिक परिस्थितियां साधारण होने के बावजूद उनके माता-पिता ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


ऊषा ने बताया कि उन्होंने 14 वर्ष की उम्र से खेलों की शुरुआत की थी। वह प्रतिदिन लगभग दो से तीन घंटे अभ्यास करती हैं। उनकी खेल यात्रा में उनके माता-पिता और कोच डॉ. सतनाम का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता और कोच ने हर कदम पर उनका साथ दिया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ऊषा ने बताया कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। वह आगे और बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल करना चाहती हैं।
विज्ञापन




ऊषा की उपलब्धियां :

- राष्ट्रीय खेलों में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।



- शॉटपुट प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

- दुबई में आयोजित यूथ एशियन प्रतियोगिता में भाग लिया।



- थाईलैंड और इटली में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

ऊषा

ऊषा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed