फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Urge not to smoke in fields and grain markets

Kaithal News: खेतों और अनाजमंडी में धूम्रपान न करने का आग्रह

Sat, 05 Apr 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 05 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Urge not to smoke in fields and grain markets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर के किसान चौक पर भाकियू की जिला स्तरीय मासिक बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें सहारण खाप के पूर्व प्रधान रामपाल सहारण विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने किसानों व आमजन से अपील की कि कोई भी साथी गेहूं के सीजन को देखते हुए मंडी व खेतों में बीड़ी सिगरेट न पीएं ताकि अग्निकांड की घटनाओं पर अंकुश लग सके। किसानों से भी उन्होंने निवेदन किया कि वे जल्दबाजी में नमी वाली गेहूं की कटाई न करवाएं।

भाकियू जिला प्रधान गुरुनाम सिंह सहारण ने बताया कि बैठक में जिले भर से भाकियू प्रतिनिधियों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि बैठक में कृषि बाजार विपणन नीति का जम कर विरोध किया गया और इसे हरियाणा में लागू न करने के लिए सरकार से अपील की गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक एमएसपी गारंटी कानून नहीं बनता तब तक बीकेयू का संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में एसडीएम से अपील की गई कि गेहूं के सीजन को ध्यान में रखते हुए पिंजुपुरा से कलायत व कलायत से बालू रोड पर बने गहरे गड्ढों को जल्द ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज मंडी व खरीद केंद्रों पर पीने का पानी व शौचालयों की सुविधा का प्रबंध करवाया जाए। सीजन के समय में मंडी में बारदाने की कोई कमी न हो और गेहूं का समय पर उठान हो। ये बातें एसडीएम के संज्ञान में दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि फसल को सूखाकर मंडी में लाएं, ताकि बेचने में परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर जिला संरक्षक बनी सिंह राणा, जोरा सिंह मोर, कृष्ण शिमला, सुरेंद्र चौशाला, लहरी सिंह मटौर, बीरा रामगढ़, दिनेश मटौर, शमशेर दुब्बल, सुरजीत सिंह, प्रीतम सिंह जाखड़, जगदीश सहारण व अन्य किसान नेता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिले सिंह मोर ने की।

दमकल के पास 26 गाड़ियां
कैथल दमकल विभाग के बेड़े में इस बार 4 गाड़ियां शामिल हुई हैं। पिछले साल कुल 22 गाड़ियां थी जो अब बढ़कर 26 हो गई हैं पर चिंता की बात है ये नई नहीं हैं। दरअसल, ये वे गाड़ियां है जो एनसीआर एरिया में चलने योग्य नहीं रही थी। ऐसे में अब इनको कैथल भेजा गया है। पहले से मौजूद चार कंडम गाड़ियों को जल्द हटाने की तैयारी है। स्टाफ की बात करें तो जिले में 5 रेगुलर स्टाफ, 11 लीडिंग फायरमैन, पेरोल स्टाफ में 28 कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed