Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Uproar over negligence and irregularities in Kalayat Municipality; photos of empty chairs go viral

Kaithal News: कलायत पालिका में लापरवाही-धांधली पर हंगामा, खाली कुर्सियों की तस्वीरें वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Uproar over negligence and irregularities in Kalayat Municipality; photos of empty chairs go viral
कलायत नगर पालिका कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान वायरल खाली कुर्सियों की फोटो। संवाद
कलायत। कलायत नगर पालिका में अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही और विकास कार्यों में धांधली को लेकर सोमवार को हंगामा हुआ। वार्ड 6 पार्षद प्रदीप राणा ने सुबह खाली कुर्सियों की तस्वीरें साझा कीं। इसके बाद पालिका में एक आपात बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन

पार्षद प्रदीप राणा ने करीब साढ़े नौ बजे सचिव पवन शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अब्दुल वाहब खान और अन्य कर्मियों की खाली कुर्सियों की तस्वीरें साझा की थीं। ये तस्वीरें तेजी से वायरल होने से मामला शीर्ष अधिकारियों तक पहुंचने पर सचिव पवन शर्मा कार्यालय पहुंचे और सुबह करीब 10 बजे आपात बैठक बुलाई। बैठक में नगर पालिका के कामकाज, खराब स्ट्रीट लाइट, निर्माण कार्य और पार्कों की व्यवस्था जैसे जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई। सचिव ने स्पष्ट किया कि विभागीय कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी को अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहने की हिदायत दी। प्रदीप राणा ने आरोप लगाया कि नगर पालिका कार्यालय में अक्सर सचिव सहित कुछ कर्मियों की अनुपस्थिति देखने को मिलती है।
विज्ञापन

मुख्य गली निर्माण में अनियमितताएं
शहर की मुख्य गली के निर्माण में भारी अनियमितताओं की शिकायत पर सरकार ने संज्ञान लिया है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन के पास बन रही इस गली का अनुमानित बजट 40 लाख रुपये है। मुख्यमंत्री विंडो प्रतिनिधि कृष्ण कुमार ने मौके पर पहुंचकर निर्माण और एस्टीमेट में चूक की जांच की। शिकायतकर्ता पार्षद प्रदीप राणा ने बताया कि मुख्य गली के निर्माण में बड़ी चूक की जा रही है। इससे संबंधित क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक गलियों में पानी की निकासी प्रभावित होगी। इसलिए लोग इस मामले में उच्च स्तरीय कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडल अधिकारी ने भेजी रिपोर्ट
उपमंडल अधिकारी अजय हुड्डा ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की कर्तव्य के प्रति कोताही और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्ट उप नगर आयुक्त कार्यालय को भेजी गई है। उपमंडल स्तर पर समय-समय पर नगर पालिका का निरीक्षण किया जाता है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

कलायत नगर पालिका कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान वायरल खाली कुर्सियों की फोटो। संवाद

कलायत नगर पालिका कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान वायरल खाली कुर्सियों की फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed