{"_id":"68965141c2bbfb28e50a582a","slug":"upload-selfie-with-tricolor-on-website-dc-kaithal-news-c-245-1-kht1010-136011-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे के साथ सेल्फी वेबसाइट पर करें अपलोड : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे के साथ सेल्फी वेबसाइट पर करें अपलोड : डीसी
Sat, 09 Aug 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला उपायुक्त प्रीति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना है। यह अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा। उन्होंने आमजन, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें, अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करें।
डीसी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है और हर घर तिरंगा अभियान इसकी आत्मा है। सभी लोग स्वयं को हर घर तिरंगा अभियान में स्वयंसेवक के रूप में पंजीकृत करें और राष्ट्र प्रेम की इस लहर को जन-जन तक पहुंचाएं।
हर वर्ग में दिख रहा उत्साह ः डीसी प्रीति ने बताया कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक में तिरंगा फहराने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। शैक्षणिक संस्थानों और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा तिरंगा यात्राएं निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों और कॉलेजों में तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, और रक्षा बंधन पर्व पर तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
ऐसे अपलोड करें तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी
डीसी प्रीति ने बताया कि तिरंगे के साथ ली गई सेल्फी को वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया बहुत सरल है:
सबसे पहले www.harghartiranga.com पर जाएं।
होमपेज पर तीन विकल्प दिखाई देंगे:रजिस्ट्रेशन, अपलोड ए सेल्फी तथा होस्ट ए फ्लैग। आप अपलोड ए सेल्फी पर क्लिक करें। फिर अपना नाम, मोबाइल नंबर, देश, राज्य और जिला की जानकारी भरें। इसके बाद अपलोड सेल्फी विकल्प के तहत या तो ब्राउज़ करके फोटो चुनें, या क्लिक करके कैमरे से फोटो लें। सबमिट करते ही, आपकी तिरंगा सेल्फी पोर्टल पर अपलोड हो जाएगी। आप हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।