फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Upliftment of the underprivileged is the government's resolve: Minister of State

वंचित का उत्थान करना है सरकार का संकल्प-राज्यमंत्री कमलेश ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Upliftment of the underprivileged is the government's resolve: Minister of State
कैथल। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में वंचित व्यक्ति के उत्थान को लेकर उनकी प्रतिबद्धता निरंतर मजबूत हो रही है। इस कड़ी में कलायत नगर पालिका क्षेत्र के गरीब, वंचित को उनके घर के निर्माण के लिए किस्त जारी की गई है। कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर 719 लाभार्थियों के खाते में छह करोड 86 लाख 50 हजार की राशि भेजी गई है।
विज्ञापन

ढांडा ने मकर संक्रांति पर यह जानकारी देते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की विचारधारा पर आगे बढ़ते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा बिना घर वाले लोगों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत तीन किस्तों में राशि जारी की जा रही है। इसमें मकान की नींव भरे जाने पर एक लाख, लेंटर लगाने के बाद एक लाख और मकान का निर्माण पूरा होने के बाद रंगाई-पुताई होने पर 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि कुछ समय पहले तकनीकी अड़चन के कारण इस राशि के जारी होने में देरी हुई थी। जब मामला उनके संज्ञान में आया तो अधिकारियों को अड़चन दूर करते हुए राशि लाभार्थियों के खाते में जमा कराने का निर्देश दिया। मकर संक्रांति पर पहली किस्त में 283 पात्र लाभार्थियों के खातों में दो करोड़ 83 लाख रुपये भेजे गए। बताया कि नई सूची के आधार पर पात्र पाए गए 112 लाभार्थियों के खातों में एक लाख के हिसाब से एक करोड़ 12 लाख रुपये की राशि डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed