फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Unveiling of the statue of Maharaja Surajmal

कैथल: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Unveiling of the statue of Maharaja Surajmal
कलायत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने गांव चौशाला में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया। युवा समाजसेवी महिपाल चौशाला के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे धनखड़ ने आमजन को संबोधित किया। धनखड़ ने कहा कि लंबे समय तक मुगलों, अंग्रेजों और कांग्रेस पार्टी ने इस देश की संस्कृति को भारी नुकसान पहुंचाया। अब भारत देश गौरवपूर्ण रूप ले चुका है। जी 20 सम्मलेन में जापान, चीन और रूस जैसे देशों का नेतृत्व भारत के प्रधानमंत्री करने जा रहे हैं। भारत की उन्नति और सम्मान की निराली तस्वीर विश्व को देखने को मिलेगी। परिणामस्वरूप हर भारतीय को ऐसी व्यवस्था पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में 18 नगरपालिकाओं और तीन निगम चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इन चुनावों में पार्टी समर्थित उम्मीदवार विजय पताका फहराएंगे। समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, जसवंत पठानियां, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, जिला जींद अध्यक्ष राजू मोर, योगेंद्र शर्मा व अनु ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के विरोध का एलान करते आए खंड के सरपंच शनिवार को चौशाला गांव में आयोजित कार्यक्रम में एक कौने में खड़े रहे। जबकि एक-दो सरपंच व महिला सरपंच प्रतिनिधि मंच पर थे। भारी सुरक्षा प्रबंधों के चलते सरपंच एसोसिएशन विरोध के स्वर नहीं उठा पाई। समारोह संपन्न होने पर अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष, राज्य मंत्री और जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed