{"_id":"663bedd751547f18470e3456","slug":"unknown-accused-of-setting-fire-to-farm-kaithal-news-c-18-1-knl1004-385298-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अज्ञात पर खेत में आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अज्ञात पर खेत में आग लगाने का आरोप
Thu, 09 May 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 09 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव बाउपुर में अज्ञात आरोपी ने एक किसान के खेत में आग लगा दी। इससे खेत में खड़े पेड़ चारा व अन्य सामान जल गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव निवासी सुखविंद्र सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि चार मई को अज्ञात आरोपी ने उसके खेत में आग लगा दी। इससे खेत में लगे सफेदे के पेड़, पशुओं का चारा और प्लास्टिक के पाइप जल गए। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।खेतों में आग लगने से तूड़ी जलकर राख
राजौंद। नगर में जींद रोड स्थित खेतों में आग लगने से हजारों रुपये की तूड़ी जलकर राख हो गई। किसान विजय व जसबीर फौजी और काका राणा ने बताया कि लोगों ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि उनके खेतों में आग लगी हुई है। जैसे ही वह खेत पहुंचे तो वहां पर तूडी के दो कूप जल रहे थे। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत दमकल, पुलिस विभाग व ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा दमकल विभाग की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग से हजारों की तूड़ी जल चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि आग पर काबू पाने में थोड़ी भी देरी होती तो यह भयानक रूप ले सकती थी। क्योंकि साथ में खड़े दो कूप एक कमरे में भी काफी नुकसान हो सकता था। संवाद