फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Union's protest against the XEN

Kaithal News: एक्सईएन के खिलाफ यूनियन का प्रदर्शन

Wed, 24 Jun 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Union's protest against the XEN
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन की ओर से एक्सईएन के खिलाफ चल रही गेट मीटिंग 14वें दिन भी जारी रही। यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर विभाग और संबंधित अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गेट मीटिंग की अध्यक्षता जेई राकेश ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अजय कौशिक द्वारा किया गया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ कलायत ब्लॉक से पहुंचे भूप सिंह ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। भूप सिंह ने आरोप लगाया कि एक्सईएन कैथल निगम हित में कार्य करने के बजाय अपने निजी हितों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी कर्मचारियों और उपभोक्ताओं की सेवा के बजाय अन्य कार्यों में संलिप्त हैं। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ चहेते तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में लगाने के बजाय क्लेरिकल सीटों पर बैठाया गया है। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी ऐसे हैं जिनके आदेश एक स्थान के हैं, लेकिन उनकी हाजिरी किसी अन्य स्थान पर लगाई जा रही है और वे कार्य भी अलग स्थान पर कर रहे हैं। यूनियन ने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए कहा कि जब तक कर्मचारियों को उनके मूल स्थान पर तैनात नहीं किया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विमल कुमार, यूनिट प्रधान अमरदीप बनवाला, सुरेंद्र पहलवान, संदीप जेई, उमेद डूमरखां, सुरेश लाइनमैन और चांदी लाइनमैन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed