फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Union has to be ready to oppose privatization

निजीकरण के विरोध के लिए यूनियन को रहना होगा तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Union has to be ready to oppose privatization
Union has to be ready to oppose privatization - फोटो : Kaithal
ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन के वर्कर्स यूनियन आपरेशन यूनिट के कर्मचारियों ने विद्युत सदन पिहोवा चौक पर बैठक की। इसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान सतबीर सिंह ने की व मंच संचालन यूनिट सचिव अमरदीप सिंह ने किया। बैठक में 33 कर्मचारी एचएसईबी वर्कर यूनियन छोड़कर ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन में शामिल हुए। बैठक में यूनियन की मांगों पर विचार विमर्श किया गया। राज्य महासचिव नरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को हर समय आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। सरकार विभागों को निजीकरण कर रही है। जिसको बचाने के लिए लगातार संघर्ष करना होगा और आम जनता को इन नितियों को बताकर साथ जोड़ना होगा। राज्य सह सचिव अभिषेक शर्मा, राजेंद्र नैन, सर्कल सचिव सुरेश शर्मा, गुहला यूनिट प्रधान स्वराज सिंह, रघबीर सिंह चहल, विमल कुमार, बजिंद्र सीडा, रविंद्र कुमार, सुखदेव सिंह, ओमप्रकाश, बलदेव सिंह, सतीश कुमार, बलबीर सिंह, सचिव रामपाल शर्मा, सुरेंद्र कुमार व उपप्रधान ओमपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed