{"_id":"626d910c779de90ce243306b","slug":"unhappy-with-heat-mercury-crosses-44-degrees-kaithal-news-knl106680233","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से बेहाल, पारा 44 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से बेहाल, पारा 44 डिग्री पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। लगातार बढ़ते जा रहे तापमान से लोगों का हाल बेहाल है। दूसरी ओर बिजली कटौती परेशानी और बढ़ा रही है। शनिवार को दिन चढ़ने के साथ गर्मी के तेवर भी तल्ख होते चले गए। गर्म हवा के बीच दोपहर को घर से निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम से निकले लोग मुंह बांधे नजर आए। राहगीर खासा परेशान हुए। भीषण गर्मी में पसीने से तर-बतर होने पर राहगीर छांव तलाशते नजर आए। दोपहर में स्कूल से छुट्टी होने पर घर आने के दौरान छोटे-छोटे बच्चे गर्मी से परेशान रहे।
दो दिन पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था। दो दिन में दो डिग्री पारा चढ़ने से शनिवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिकॉर्ड के अनुसार शनिवार इस सप्ताह का सबसे गर्म दिन रहा है। धूप से बचने के लिए महिला, युवतियां व युवा चेहरे ढककर सड़कों पर चलते दिखाई दिए।
गर्मी के तीखे तेवर देख लोग बाहर निकलने से बचते रहे लिहाजा शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। उधर, गर्मी के तीखे तेवरों के बीच बिजली की भी किल्लत बनी हुई है। लोगों का कहना है कि गर्मी के साथ-साथ अन्य कार्य भी बिजली बाधित रहने से प्रभावित हो रहे हैं। न तो नींद पूरी हो रही और न कामकाज ठीक से कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
चढ़ सकता है और पारा
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र ने बताया कि अगले दो दिनों तक और पारा चढ़ने की आशंका है। उन्होंनेसब्जी किसानों को सलाह दी कि वे फसलों का विशेषकर ध्यान रखें। ज्यादा गर्मी होने के कारण सब्जी की फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं कपास की बिजाई के लिए 15 मई तक का समय है। किसान अपनी कपास की बिजाई कर सकते है। किसान सुबह व शाम के समय ही कपास की बिजाई करें।
बिना भोजन बाहर न निकले
डॉक्टर प्रदीप ने भी लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में बीमार होने का खतरा है। ऐसे में जरूरत पर ही घर से बाहर निकले। यदि बहुत जरूरी हो तो भोजन करके निकले। दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। छतरी का प्रयोग करें। ठंडे पेय पदार्थों का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करें। धूप में खड़े होकर न व्यायाम करें। गर्मी के दिनों में धूप में बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले कपड़ों का प्रयोग करें। गर्दन के पिछले भाग कान व सिर को गमछे या तौलिये से ढककर ही धूप में निकले।