फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Uncontrollable monkeys create havoc in Kalayat, bite two people

Kaithal News: कलायत में बेकाबू बंदरों का उत्पात, दो लोगों को काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable monkeys create havoc in Kalayat, bite two people
कपिल मुनि मंदिर के आसपास बंदरों का भारी जमावड़ा। संवाद
कलायत। कलायत नगर में बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कपिल मुनि मंदिर के पास चाय बनाने वाले अरुण कुमार को बंदरों ने बाजू पर तीन जगह से काट लिया। दोपहर करीब 2 बजे अरुण अपने घर जा रहे थे तो उस समय बंदरों की जमात ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में अरुण बेहोश हो कर सड़क पर गिर गए। काफी देर बाद उसके परिजन अस्पताल लेकर गए। इससे पहले दोपहर लगभग 1 बजे कपिल मुनि मंदिर के सामने वाली गली में लीला राम पर भी बंदरों ने हमला कर कई जगह से काट लिया। नरेश वर्मा ने कहा कि कलायत में लगभग हर रोज कोई न कोई बंदरों के उत्पात का शिकार बनता जा रहा है। कपिल मुनि मंदिर के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह से बंदरों के उत्पात की गिरफ्त में है। हर रोज बंदर किसी न किसी व्यक्ति पर हमला कर देते हैं। बंदरों के हमले में कई लोग बुरी तरह से घायल हो चुके हैं और पीजीआई में इलाज करने की नौबत पहुंच चुकी है।प्रशासन को इस संदर्भ में संज्ञान लेना चाहिए।

कपिल मुनि मंदिर के आसपास बंदरों का भारी जमावड़ा। संवाद

कपिल मुनि मंदिर के आसपास बंदरों का भारी जमावड़ा। संवाद

कपिल मुनि मंदिर के आसपास बंदरों का भारी जमावड़ा। संवाद

कपिल मुनि मंदिर के आसपास बंदरों का भारी जमावड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed