फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ultimatum given for reinstatement of employees

Kaithal News: कर्मचारियों की बहाली को लेकर दिया अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum given for reinstatement of employees
कैथल। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर परिषद में कार्यरत एचकेआरएन के कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में नगर पालिका कर्मचारी संघ से राज्य मुख्य संगठन कर्ता व एसकेएस के जिला प्रधान शिवचरण जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार लगातार मजदूर-कर्मचारी विरोधी नितियों को बढावा दे रही है। लोकसभा व विधानसभा चुनाव से पहले एचकेआरएन कर्मचारियों व आम जनता से कई वादे किए थे लेकिन सत्ता में आने के बाद अपने वादों से पीछे हट रही है। चुनाव से पूर्व भाजपा सरकार ने तहत लगे कर्मचारियों को जोप स्कोलटी का आश्वासन दिया था। अब नौकरी से बाहर करने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा राज्य सरकार की वादाखिलाफी व हरियाणा कौशल रोजगार निगम में अलग-अलग विभागों से हटाए हुए कर्मचारियों के विरोध में रोजगार की बहाली व कच्चे कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी व अन्य मांगों के लिए 11 अप्रैल को एसकेएस जिला स्तरीय प्रदर्शन करके उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को मांग पत्र सौंपेगें। इसके बाद भी राज्य सरकार का रूख यही रहा तो 20 अप्रैल को राज्य कमेटी के आह्वान पर सीएम कैंप कार्यालय पर हटाए कर्मचारियों की नौकरी बहली की मांग के लिए प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान की ओर से नगर परिषद में की बैठक का संचालन सचिव विक्की टांक ने किया। इस मौके पर नगरपालिका कर्मचारी संघ से ब्लॉक उपप्रधान पंकज गिल, संगठन सचिव सुमेश राणा, अजय मित्तल, टिकू शर्मा, जयदीप, राज कुमार, बलवान सिंह, जोबन सिंह, अजय भूरा, मोहन लाल, रजनी, रिंपी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed