फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Big accident in Kaithal death of two youths of Salempur

कैथल में बड़ा हादसा: सलेमपुर के दो युवकों की मौत, निजी काम से जा रहे थे दोनों पेंटर

Sat, 13 Nov 2021 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Nov 2021 11:00 PM IST
सार

  • कैथल में दो युवकों की मौत हो गई, दोनों पेंटर का काम करते थे
  • शुक्रवार सायं कैथल जाते समय डोहर के पास हुआ हादसा
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे

विज्ञापन
Big accident in Kaithal death of two youths of Salempur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

कैथल में शुक्रवार सायं गांव डोहर के निकट एक हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर शनिवार सुबह दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। दोनों युवक पेंटर का काम करते थे। पुलिस को दी शिकायत में सलेमपुर निवासी रामकुमार ने बताया कि वह पेंटर का काम करता है। वे तीन भाई हैं। शुक्रवार शाम के समय संजीव व विजय कुमार गाड़ी में निजी काम से कैथल जा रहे थे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान-डेंगू मरीजों का मुफ्त इलाज कर रहे, किट की प्रदेश में कमी नहीं
विज्ञापन


डोहर गांव के नजदीक उनकी कार की दूसरी कार के साथ टक्कर हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद परिवार को हादसे की सूचना मिली कि उसका भाई संजीव व पड़ोसी विजय घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही रात को सिविल अस्पताल परिजन पहुंच गए। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 26 वर्षीय संजीव उर्फ सोनू परिवार में सबसे छोटा भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: म्हारे चार लाडले बने खेल रत्न, आठ को अर्जुन तो चार को गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार

वह पेंटर का काम करता था। वह दो बेटियों का पिता था। वहीं, उसका साथी विजय (25) भी पेंटर था। वह भी उसी के साथ काम करता था। विजय अविवाहित था। पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शवों को परिजनों को सौंप दिए है। थाना सदर में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed