फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two youths injured in incidents of assault

Kaithal News: मारपीट की घटनाओं में दो युवक घायल

Sat, 26 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 26 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two youths injured in incidents of assault
कैथल। कस्बा ढांड में मारपीट की एक घटना में युवक घायल हो गया। बीपीआर कॉलोनी ढांड निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि 18 जुलाई को कॉलोनी के ही नकुल, मन्नू और उनके तीन अन्य साथियों ने लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर, सेरहदा गांव में 21 जुलाई को मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। कृष्ण कुमार ने राजौंद पुलिस को बताया कि गांव के सौरभ, गौरव, कर्मवीर, वकील, साहिल और जिंदर ने मिलकर उस पर लाठियों से हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवादमारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

कैथल। बाता गांव में एक व्यक्ति से रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गांव के सतीश ने कलायत पुलिस को शिकायत दी कि 15 जुलाई को गांव के संजय, प्रदीप और वीरमति ने उस पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा
कैथल। डीग गांव की एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने पुंडरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जुलाई को शीश कुमार और प्रिंस ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed