फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two youths died in accidents

Kaithal News: हादसों में दो युवकों की मौत

Sat, 19 Oct 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 19 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कांगथली गांव में शुक्रवार सुबह पराली से भरे एक ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पंजाब के मानसा जिला के निवासी 35 वर्षीय लखबीर सिंह गांव कांगथली में चल रहे बिजली बनाने के संयंत्र में पराली के बंडलों से भरी ट्राली लेकर पहुंचा था। इस दौरान वह पराली उतारने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इस बीच वह ट्राली के एक ओर नीचे सो गया। इसके कुछ देर बाद किसी अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने नीचे सो रहे लखबीर के ऊपर से पराली के बंडलों से भरी ट्राली निकाल दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद सीवन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के शव को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार में उसकी बुजुर्ग मां, पत्नी और एक 10 साल का बेटा है। मृतक लखबीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जो अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अभी आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार है।

उधर, चौशाला गांव निवासी कुलबीर ने शहर थाना में शिकायत दी कि 17 अक्तूबर को उसका भतीजा अनमोल अपनी मोटरसाइकिल पर कैथल के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने के लिए जा रहा था। अनमोल ने चंदाना गांव से किसी अज्ञात व्यक्ति को अपनी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देकर पीछे बैठाया था। जब अनमोल व उसके पीछे बैठा व्यक्ति कैथल के खनौरी बाइपास पर पहुंचे तो खनौरी की तरफ से आ रहे एक कैंटर चालक ने उनको टक्कर मार दी।

हादसे में वे दोनों घायल हो गए। कैंटर चालक मौके से भाग गया। वे अनमोल व दूसरे व्यक्ति को अस्पताल लेकर गए, जहां से दोनों को पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान अनमोल के पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। बाद में पता चला कि मरने वाला व्यक्ति गांव चंदाना का रहने वाला है। अनमोल की इलाज जारी है। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रक की टक्कर से घायल

कैथल। कलायत में एक ट्रक चालक ने सड़क पर जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर चोटिल कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कलायत निवासी सुदीप शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर को शाम के समय उसका पिता रविंद्र शर्मा शहर के मुख्य मार्ग से जा रहा था। वहां पर अज्ञात ट्रक चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed