{"_id":"67f57422fbe1bec94f0a2e07","slug":"two-women-accused-arrested-in-suit-theft-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-620233-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सूट चोरी मामले में दो महिला आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सूट चोरी मामले में दो महिला आरोपी काबू
Wed, 09 Apr 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कलायत स्थित कपड़ा दुकान से सूट चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो महिला आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इस मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने जांच करते हुए हांसी निवासी महिला आरोपी सोनिका व सुमित्रा को जाखौली अड्डा कैथल से गिरफ्तार कर लिया गया।
कलायत निवासी अनिल की शिकायत के अनुसार कलायत में उसकी पत्नी कॉस्मेटिक व कपड़े की दुकान चलाती है। 31 मार्च की दोपहर दुकान से करीब 30 सूट चोरी हो गए। कलायत थाने में मामला दर्ज किया गया। दोनों महिला आरोपियों से व्यापक पूछताछ दौरान वारदात में प्रयुक्त गाड़ी व चोरीशुदा चार सूट बरामद कर लिए गए। वारदात में लिप्त अन्य आरोपियों की पुख्ता पहचान कर ली गई है। दोनों महिला आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दी गईं। संवाद