फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two wanted men arrested in police encounter

Kaithal News: मुठभेड़ के बाद लूट-डकैती के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 May 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two wanted men arrested in police encounter
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार दो वांछित
मुठभेड़ के बाद लूट-डकैती के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कलायत पुलिस की फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली

खडालवा मंदिर की रेकी के दौरान घेराबंदी, जवाबी कार्रवाई में दोनों

छह डकैती के मामलों में थे वांछित

संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) ने वीरवार रात करीब 12:15 बजे कलायत क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद लूट और डकैती के मामलों में वांछित अंबाला के शाहजादपुर निवासी रजत और मंगल को गिरफ्तार किया है। इन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी जिसके जवाब में की गई नियंत्रित कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के दौरान कलायत क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कैथल में डेरों में हुई लूट और डकैती की वारदातों में वांछित रजत और मंगल, खडालवा मंदिर की रेकी करने के उद्देश्य से क्षेत्र में घूम रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल उनकी तलाश शुरू की। खडालवा मंदिर के पास बाइक पर सवार दोनों युवकों ने पुलिस को देखते ही मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। मटौर-बढ़सिकरी रोड पर रजबाहे के पास बदमाशों की बाइक फिसल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इसके बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी लगातार गोलियां चलाते रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीम ने पहले चेतावनी स्वरूप पांच हवाई फायर किए। इस दौरान आरोपियों की एक गोली एचसी हरीश की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी और नियंत्रित कार्रवाई करते हुए चार फायर किए, जिनमें दोनों आरोपियों के पैरों में एक-एक गोली लगी। आरोपी घायल होकर गिर पड़े, जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया।


आरोपी रजत के दाएं और मंगल के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध हथियार बरामद किए हैं। बताया गया कि आरोपियों ने पुलिस टीम पर कुल छह फायर किए। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी वर्ष 2022 में कैथल जिले के डेरों में हुई लूट और डकैती की छह वारदातों में वांछित थे। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब के विभिन्न जिलों में भी इनके खिलाफ लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed