{"_id":"6911330030122543a709c665","slug":"two-suspects-wanted-in-connection-with-a-house-shooting-were-arrested-kaithal-news-c-245-1-kht1012-140416-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घर से आभूषण व नकदी चोरी चोरी के दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घर से आभूषण व नकदी चोरी चोरी के दो आरोपी काबू
Mon, 10 Nov 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र से रात के समय एक घर में सेंधमारी करके आभूषण व नकदी चोरी मामले में दो आरोपियों को काबू किया है।आरोपियों की पहचान ढांड निवासी सुमित तथा हरि नगर कैथल निवासी देव के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण कुमार ने बताया की भगत सिंह कॉलोनी कैथल निवासी प्रवीण कुमार की शिकायत अनुसार 30 अक्तूबर की रात उसके मकान से अज्ञात व्यक्ति सोना चांदी के आभूषण, 50 हजार नकदी व 2 मोबाइल फोन चोरी करके ले गए थे। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार व एचसी ईश्म सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी सुमित तथा देव को काबू कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, चोरी किए दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए। दोनों आरोपियों का व्यापक पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। संवाद