फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two special buses run for Geeta Mahotsav, 50 percent fare fixed

गीता महोत्सव के लिए चली स्पेशल दो बसें, 50 फीसदी किराया किया निर्धारित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two special buses run for Geeta Mahotsav, 50 percent fare fixed
कैथल। कुरुक्षेत्र में मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए रोडवेज डिपो की तरफ से दो स्पेशल बसों का संचालन शुरू किया गया है। 15 दिसंबर तक स्पेशल बसों का संचालन जारी रहेगा। इन बसों में यात्रियों के लिए 50 फीसदी किराया निर्धारित किया गया है। हालांकि जिन यात्रियों को पहले ही किराये में 50 फीसदी की छूट मिल रही है, उन्हें यह सुविधा नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

गीता महोत्सव के लिए प्रतिदिन संचालित होने वाली दो बसों में एक बस सुबह छह तथा दूसरी बस सुबह आठ बजे डिपो से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी। वहीं गीता महोत्सव स्थल से यह बसें शाम चार और पांच बजे वापस कैथल के लिए रवाना होंगी। निदेशालय की तरफ से बसों पर किराये में 50 फीसदी छूट और गीता महोत्सव का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्पेशल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि यात्रियों को बसों में बैठाया जाए।
विज्ञापन

जीएम रोहताश जांगड़ा ने कहा कि निदेशालय की तरफ से गीता महोत्सव के लिए स्पेशल बसों का संचालन करने के लिए आदेश आए हैं। जिसके तहत प्रतिदिन दो बसों का संचालन कर दिया है। बस स्टैंड पर पूछताछ कक्ष सहित अन्य स्थानों पर पोस्टर भी लगवा दिए हैं ताकि लोगों की इसकी जानकारी मिल सके। इसी तरह कुरुक्षेत्र रूट पर भी यात्रियों की मांग के अनुसार सामान्य बसों के भी फेरे बढ़ाए गए हैं। लेकिन किराये में छूट केवल विशेष चलाई गई दो बसों में ही रहेगी। कुरुक्षेत्र रूट पर डिपो ने आठ अतिरिक्त बसों को रिजर्व में भी रखा है, ताकि किसी भी यात्री को आने जाने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed