{"_id":"6a0f6a2cfdc2bae9430f2c15","slug":"two-sisters-attacked-with-sticks-fir-against-three-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149709-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दो बहनों पर डंडों से किया हमला, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दो बहनों पर डंडों से किया हमला, तीन पर प्राथमिकी
Fri, 22 May 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के गांव बालू में दो बहनों पर हमला करने के साथ विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बालू निवासी रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी और उसकी बहन धनपति की शादी गांव में ही हुई है। 15 मई को दोनों बहनें घर में भैंसों का गोबर उठा रही थीं। इसी दौरान उसका जेठ सुरेश वहां पहुंचा और पास में पड़ा डंडा उठाकर उसकी बहन धनपति पर हमला कर दिया।
शिकायत के अनुसार, सुरेश ने रानी पर भी ताबड़तोड़ डंडों से वार किए, जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई तथा पैर में भी चोटें आईं। रानी ने आरोप लगाया कि कमल ने पहले सुरेश को खेत से बुलाया था और बाद में रमेश, सुरेश तथा कमल ने दोनों बहनों को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन किसी अन्य व्यक्ति के फोन से उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई बलजोर ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।