{"_id":"678ff5e46969c6197302d158","slug":"two-sent-to-jail-in-battery-theft-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-565422-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बैटरी चोरी के मामले में दो को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बैटरी चोरी के मामले में दो को भेजा जेल
Wed, 22 Jan 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
कैथल। खेत कोठा से बैटरी चोरी करने के मामले में राजौंद थाना की पुलिस ने दो आरोपी काबू किए हैं। दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में थाना राजौंद पुलिस के एसआई नरेश कुमार की टीम ने जांच करते हुए राजौंद निवासी आरोपी मैनपाल व रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजौंद निवासी प्रताप ने शिकायत दी थी कि 19 जनवरी को दोनों आरोपियों ने उसके खेत कोठा से इन्वर्टर की बैटरी चोरी कर ली। थाना राजौंद में इस संबंध में केस दर्ज कराया गया था। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा बैटरी व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। संवाद
मिड-डे मील बनाने का सामान चुराया
कैथल। खरकां के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से चोर हजारों रुपए का मिड-डे मील बनाने का सामान चुरा कर ले गए। इस संबंध में स्कूल में कार्यरत धमतान साहिब निवासी मनीष ने गुहला पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया है कि कर 19 जनवरी की रात को स्कूल का ताला तोड़कर वहां पर रखा गैस सिलिंडर, पतीले व अन्य सामान चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 4200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद