{"_id":"69cad0761135b36c0b01918f","slug":"two-selected-in-all-india-inter-university-rugby-kaithal-news-c-245-1-kht1007-147151-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रग्बी में दो का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रग्बी में दो का चयन
Tue, 31 Mar 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
30 ढांड 01 चयनित खिलाड़ी यश एवं कुदरत टीम के साथ।
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज, कौल के खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय रग्बी प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि बीएससी स्पोर्ट्स तृतीय वर्ष के होनहार खिलाड़ी यश और कुदरत का चयन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की रग्बी टीम में हुआ है। यह टीम भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रग्बी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय टीम में महाविद्यालय के दो खिलाड़ियों का चयन होना संस्थान के लिए गौरव का विषय है। कॉलेज का खेलों में समृद्ध इतिहास रहा है और यहां के खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी, वॉलीबॉल, तलवारबाजी, एथलेटिक्स सहित कई खेलों में विश्वविद्यालय व राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर प्राचार्य ने खेल विभाग के शिक्षकों डॉ. बृजेंद्र सिंह, प्रो. पारसमणी, डॉ. अमित कुमार टाया और रोबिन कुमार के मार्गदर्शन व समर्पण की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि कॉलेज के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।