{"_id":"62742309f35caf579109e127","slug":"two-policemen-suspended-two-spos-dismissed-kaithal-news-knl107205685","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पुलिसकर्मी निलंबित दो एसपीओ बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पुलिसकर्मी निलंबित दो एसपीओ बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गत दो मई को नागरिक अस्पताल से बंदी के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही दो विशेष पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। हालांकि फरार हुए बंदी को पुलिस दो दिन पहले ही काबू कर चुकी है।
घटनाक्रम के अनुसार, थाना शहर के एक मामले में आरोपी शक्ति नगर निवासी अमन 28 अप्रैल से जिला जेल में बंद था। 29 अप्रैल को हवालाती अमन को बुखार होने के बाद सरकारी अस्पताल कैथल में दाखिल करवाया गया था। वहां पर अमन की निगरानी के लिए पुलिस लाइन से अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ ईएएसआई सुशील कुमार को बतौर इंचार्ज नियुक्त किया गया था। दो मई की रात को आरोपी अमन ने बाथरूम जाने की इच्छा जताई। जब कर्मचारी उसका हाथ पकड़ कर वहां ले गया। वहां अंधेरा था तो आरोपी ने पुलिस कर्मचारी को धक्का दिया और वहां से फरार हो गया। इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच करते हुए आरोपी अमन को कैथल के कुतुबपुर से बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद अब बृहस्पतिवार को एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर ड्यूटी इंचार्ज ईएएसआई सुशील कुमार और ईएचसी सुभाष को निलंबित कर दिया है। वहीं एसपी ने एसपीओ नरेश पाल व महेंद्र सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। अब ये दोनों एसपीओ दोबारा से नौकरी नहीं कर पाएंगे। साथ ही मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पहले भी दो कर्मचारियों को किया था निलंबित
एक सप्ताह पहले भी पुलिस चौकी बस अड्डा से पुलिस कर्मचारियों की शराब पीने वाला वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में एसपी ने जांच करवाई थी। इसके बाद ईएचसी संजय कुमार और ईआरवी गाड़ी पर तैनात कांस्टेबल हरप्रीत को निलंबित कर दिया गया था। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले किसी भी पुलिस कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। अब अस्पताल से हवालाती के भाग जाने के मामले में ईएएसआई सुशील कुमार और ईएचसी सुभाष को निलंबित किया गया है। एसपीओ नरेश पाल और महेंद्र को बर्खास्त कर दिया है। बंदी को पुलिस ने पकड़ लिया है। ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।