{"_id":"f891bf2b9312ffb9220aab99096148bc","slug":"two-policemen-sent-to-policeline-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीका थाने का मुंशी और हवलदार लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीका थाने का मुंशी और हवलदार लाइनहाजिर
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका। गुहला एवं चीका थाना में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए शायद दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। अब चीका थाना के मुंशी एवं हवलदार को लाइन हाजिर किया गया है। दोनों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। इससे पहले, गुहला के एसएचओ को लाइन हाजिर किया गया था।
एसपी कृष्ण मुरारी ने चीका थाने के मुंशी मंजीत सिंह व एक हवलदार जगदीश चंद को लाइनहाजिर किया है। चीका शहर के एक निवर्तमान पार्षद ने अपने रिवॉल्वर के लाइसेंस का नवीनीकरण करवाना था। इसके लिए एक जांच अधिकारी ने कागजी कार्रवाई पूरी करके संबंधित फाइल चीका थाना में मुंशी मंजीत सिंह को सौंप दी। इस कार्य में मुंशी ने लापरवाही बरती। पार्षद से दो गवाहों के हस्ताक्षरों वाले कागज को गुम कर दिया।
गुम कागज को ढूंढने के बजाय फाइल एक अन्य एएसआई जगदीश चंद को दे दी। जगदीश चंद ने संबंधित पार्षद को फोन करके दोबारा कागजात पूरे करने के लिए कहा।
पार्षद ने इस बारे में उच्चाधिकारियों को शिकायत कर दी। अपनी शिकायत में पार्षद ने कहा कि यदि एक नगर पार्षद का इतना जरूरी कागजात गुम हो सकता है तो फिर आम आदमी के शिकायती पत्रों का क्या हाल होगा। पार्षद की शिकायत के बाद एसपी ने तत्काल संज्ञान लिया और मुंशी व उक्त एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया।एसपी कृष्ण मुरारी ने कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया के तहत तबादला है। लाइनहाजिर जैसी कोई बात नहीं है।