{"_id":"623b81e2885c9469ed3e6b8a","slug":"two-people-died-in-separate-road-accidents-kaithal-news-knl1026874171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। अलग-अलग जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में हरसौला निवासी अनिल कुमार ने बताया कि इस समय वे वार्ड नंबर तीन चीका में रहे रहे हैं। उसका छोटा भाई सुनील कुमार 22 मार्च को रात साढ़े नौ अपनी मोटरसाइकिल पर अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए पिहोवा रोड पर गया था तभी दौरान चीका की तरफ से आ रही ऑल्टो कार चालक ने उसके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई।
दूसरे मामले में बलराज नगर कैथल निवासी काजल ने बताया कि उसके पति पवन कुमार मोटरसाइकिल रेहड़ी पर छोले कुल्चे बेचने का काम करते थे। 16 मार्च को शाम सात बजे वह और उसका पति पवन मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार में घर का सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। महिला थाना के पास करनाल रोड पर एक युवक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। उसका पति पवन कुमार टक्कर लगने के कारण नीचे गिर गया और मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को उठाकर भाग गया। वह उसके पति को थ्रीव्हीलर में बैठाकर सिविल अस्पताल ले गई। जहां से उसके पति को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। 22 मार्च की रात को उसके पति की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।