फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two on remand in cash snatching

Kaithal News: नकदी छीनने में दो रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two on remand in cash snatching
कैथल। व्यक्ति से नकदी का बैग छीनकर ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान डेरा भाग सिंह वार्ड नंबर 16 निवासी प्रदीप व मिया बस्ती चीका निवासी प्रकाश उर्फ प्रकाशी के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पादान मोहल्ला कैथल के रहने वाले रामपाल गुप्ता की शिकायत के अनुसार वह अग्रवाल हार्डवेयर मशीनरी स्टोर कैथल में करीब 50 वर्षों से नौकरी कर रहा है और पार्टियों से कैश इकट्ठा करने का कार्य करता है।
विज्ञापन


पांच अगस्त को भी वह चीका कस्बा में दुकानदारों से कैश लेने के लिए गया था। उस दिन उसने सीवन कस्बा से भी काफी कैश इकट्ठा किया था। जब वह चीका दुकानदारों से रुपये लेकर शाम के लगभग सवा छह बजे पैदल उधम सिंह चौक चीका पर जा रहा था तभी पीछे से दो अज्ञात लड़के एक बाइक पर आए। उन्होंने अपने मुंह ढक रखे थे। वे उसे धक्का देकर उसके पैसों वाला बैग छीनकर भाग गए। उसके बैग में करीब दो लाख रुपये व चार चेक थे। दोनों आरोपी न्यायालय में पेश किए गए, जहां से पूछताछ के साथ रिकवरी के लिए उनका एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed