{"_id":"6171b96718100a385a43de56","slug":"two-new-dengue-patients-were-found-the-number-increased-to-135-kaithal-news-knl872511174","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दो नए मरीज मिले, संख्या 135 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दो नए मरीज मिले, संख्या 135 हुई
विज्ञापन
कैथल। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर दिन नए मरीज जिले में विभिन्न स्थानों पर सामने आ रहे हैं। वीरवार को भी डेंगू से पीड़ित दो नए मरीज पाए गए। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है। हालांकि इन मरीजों में से काफी ठीक भी हो चुके हैं, लेकिन बीमारी पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में बुखार से पीड़ित मरीजों की डेंगू के की जांच के लिए टेस्टिंग बढ़ाई गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों का पता लगाकर उनका समय रहते इलाज किया जा सके। अब तक विभाग द्वारा एक हजार से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। जिन मरीजों के प्लेटलेट्स काफी कम हैं, उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया है, जबकि अन्य का अस्पताल के बाहर ही इलाज जारी है।
सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि स्वाथ्य विभाग की ओर से डेंगू से जिला वासियों के बचाव के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। फॉगिंग और जागरूकता अभियान जारी हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि बीमारी से बचाव के लिए विभाग की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें।