फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two lakhs were grabbed in the name of marriage, case against six including married woman

शादी के नाम पर दो लाख हड़पे, चार दिन बाद विवाहिता फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two lakhs were grabbed in the name of marriage, case against six including married woman
कलायत क्षेत्र में एक व्यक्ति से शादी के नाम पर दो लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विवाहिता सहित छह आरोपियों के खिलाफ कलायत थाना में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव चौशाला निवासी लछमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा मनोज कुमार (30) अविवाहित था। वह अपने बेटे की शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा था। इस दौरान उसके गांव के ही ठंडिया ने उसे गांव खेड़ी लांबा निवासी जसमेर से मिलवाया जो कि शादियां कराने का काम करता है। उन्होंने लछमन से कहा कि उसके बेटे के लिए एक अच्छा रिश्ता है, जो लड़की पंजाब में एक गरीब परिवार से संबंध रखती है, लेकिन उसकी शादी का खर्च आपको खुद ही वहन करना होगा। उसके बाद लछमन ने लड़की व उसके परिवार से मिलने की बात कही। जसमेर सिंह ने जिला मानसा बस स्टैंड रोड पर स्थित एक होटल में उन्हें लड़की रानी कौर उसके पिता जीत सिंह उर्फ सुरजीत, चचेरे भाइयों गगनदीप सिंह व सोनी से मिलवाया। इसके अलावा लड़की रानी कौर की माता का निधन कहकर उसकी बुआ भोली कौर उर्फ पोहली से भी मिलवाया। लड़की पक्ष के सभी लोगों ने कहा कि वे विवाह का खर्च उठाने में असमर्थ हैं, लेकिन सामाजिक मान-मर्यादा के चलते छोटा-मोटा प्रोग्राम करना जरूरी है। फिर लछमन ने भी लड़की पसंद आने पर उसे शगुन के लिए 100 रुपये दे दिए। उसके बाद लड़की पक्ष वालों ने शादी के लिए खर्च लगभग 2 लाख रुपये बताए और 15 अक्तूबर 2020 शादी के लिए दिन निश्चित किया गया। इसके बाद वरमाला पहनाकर उसी होटल में शादी करवाई गई। विवाहिता मनोज के घर महज चार दिन ही रही। इसके बाद मायके से विवाहिता के दोनों भाई पहुंचे और पिता की तबियत खराब होने का हवाला देकर उसे साथ ले गए। दो माह बीत जाने के बाद भी विवाहिता वापस नहीं आई। इसके बाद लड़की के परिजनों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने लड़की को वापस भेजने से मना कर दिया। आरोप है कि पीड़ित पक्ष ने जब आरोपियों से पैसे वापस मांगने की बात की तो वे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह आरोपियों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धारा के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed